Mar 29, 2015

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
➖भारत के ग्यारहवें प्रधानमंत्री
➖ जन्म: 25 December 1924
➖ आजीवन अविवाहित रहे।
➖ वे भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक हैं और १९६८ से १९७३ तक उसके अध्यक्ष भी रहे।

➖ मोरारजी देसाई की सरकार में सन् १९७७ से १९७९ तक विदेश मन्त्री रहे और विदेशों में भारत की छवि बनायी।

➖ 19 फ़रवरी 1999 को सदा-ए-सरहद नाम से दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की गई। इस सेवा का उद्घाटन करते हुए प्रथम यात्री के रूप में वाजपेयी जी ने पाकिस्तान की यात्रा करके नवाज़ शरीफ से मुलाकात की और आपसी संबंधों में एक नयी शुरुआत की

➖ भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (गोल्डन क्वाड्रिलेट्रल प्रोजैक्ट या संक्षेप में जी क्यू प्रोजैक्ट) की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई व मुम्बई को राजमार्ग से जोड़ा गया। एसा माना जाता है कि अटल जी के शासनकाल में भारत में जितनी सड़कों का निर्माण हुआ इतना सिर्फ शेरशाह सूरी के समय में ही हुआ था।
➖ २००४ में लोकसभा चुनावों मे इण्डिया शाइनिंग का नारा दिया।

➖अटल सबसे लम्बे समय तक सांसद रहे हैं और जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी के बाद सबसे लम्बे समय तक गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी। वह पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने गठबन्धन सरकार को न केवल स्थायित्व दिया अपितु सफलता पूर्वक संचालित भी किया।

➖अटल ही पहले विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देकर भारत को गौरवान्वित किया था।
➖ सम्मानित
1992 :
पद्म विभूषण

1994:
श्रेष्ठ सासंद पुरस्कार

2014
दिसम्बर में भारत रत्न से सम्मानित