Mar 28, 2015

Current affairs 24-25 March

दादासाहब फाल्के पुरस्कार 2014 हेतु अभिनेता शशि कपूर चयनित
भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए अभिनेता शशि कपूर को दादासाहब फाल्के पुरस्कार 2014 के लिए चुना गया। शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बडे भाई राज कपूर के बाद यह पुरस्कार पाने वाले अपने परिवार के तीसरे सदस्य हैं।
25
MARCH
भारती खेर फ्रांस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार से सम्मानित
भारतीय कलाकार भारती खेर को फ्रांस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से सम्मानित किया गया। समकालीन कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु उन्हें यह सम्मान दिया गया।
25
MARCH
महाराष्ट्र राज्य में गुटखा बिक्री गैर जमानती अपराध घोषित
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने राज्य में गुटखा की बिक्री को एक गैर जमानती अपराध घोषित किया। इस में पुलिस को आईपीसी की धारा 328 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं जो कि गैर जमानती है।
25
MARCH
62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : क्वीन सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म
62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: क्वीन (निर्देशक: विकास बहल), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कंगना रनौत (हिंदी फिल्म क्वीन), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: विजय (कन्नड़ फिल्म नानू अवानाला अवालू), सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म: मेरीकॉम।
24
MARCH
विश्व क्षय रोग 2015 विश्व भर में मनाया गया
विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2015 को मनाया गया। वर्ष 2015 का विषय है - पहुंच, उपचार, प्रत्येक को इलाज। विश्व क्षय रोग दिवस टीबी बेसिलस की खोज करने वाले डॉ रॉबर्ट कोच के जन्म दिवस पर 24 मार्च को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
24
MARCH
माधव गाडगिल और डॉ जेन ल्युब्चेंको टायलर पुरस्कार के लिए नामित
भारतीय पारिस्थितिकी वैज्ञानिक माधव गाडगिल और अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ जेन ल्युब्चेंको को पर्यावरण उपलब्धि के लिए 2015 के टायलर पुरस्कार के लिए नामित किया